RBSE 10th Board 2027 में बड़ा बदलाव! अब MCQ 18 से 20 किए, रिक्त स्थान वाले प्रश्न हटे, 2 और 5 अंक के प्रश्नों में समझ-तर्क पर जोर। नया पैटर्न देखें।

Header Ads Widget

RBSE 10th Board 2027 में बड़ा बदलाव! अब MCQ 18 से 20 किए, रिक्त स्थान वाले प्रश्न हटे, 2 और 5 अंक के प्रश्नों में समझ-तर्क पर जोर। नया पैटर्न देखें।

BREAKING NEWS: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 2027 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में बड़े बदलाव! अब रटने से नहीं, समझ और तर्क से पास होंगे विद्यार्थी।
RBSE 10th Board 2027 New Pattern MCQ 18 se 20


10वीं बोर्ड में अब रटने की बजाय समझ-तर्क से देनी होगी परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 2027 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को बदले हुए प्रश्न-पत्र पैटर्न के अनुसार तैयारी करनी होगी। बोर्ड ने नए पैटर्न के अनुसार मॉडल प्रश्न-पत्र तैयार किए हैं। इनमें तथ्यों को याद करने के बजाय विषय की समझ, तर्क, विश्लेषण और सीखी गई जानकारी के उपयोग पर जोर दिया गया है।

विद्यार्थियों को केवल तथ्य लिखने के बजाय कारण बताने, प्रक्रिया समझाने और अवधारणाओं को अलग-अलग परिस्थितियों में लागू करने वाले सवालों के जवाब देने होंगे।

RBSE 10th Board 2027 - विषयवार बड़े बदलाव

विषय क्या बदलाव हुआ? नया नियम
विज्ञान (Science) MCQ व लिखित जवाब के अंकभार में वृद्धि MCQ 18 से बढ़ाकर 20, रिक्त स्थान वाले प्रश्न हटाए गए। अति लघुत्तरात्मक 1 की जगह 2 अंक, निबंधात्मक 4 की जगह 5 अंक
गणित (Maths) रिक्त स्थान वाले प्रश्न हटाए, अब ग्राफीय विधि की भी परख होगी MCQ 18 से 20, अति लघुत्तरात्मक 1 की जगह 2 अंक, निबंधात्मक 4 की जगह 5 अंक। मॉडल पेपर में ग्राफीय विधि भी शामिल।
अंग्रेजी (English) व्याकरण का अंक भार 10% तक घटा व्याकरण का अंक भार पिछली बार की तुलना में 10 प्रतिशत कम। भाषा को संदर्भ के साथ समझने और सही उपयोग पर जोर।
सामाजिक विज्ञान (SST) MCQ घटे, विश्लेषण की समझ बढ़ेगी MCQ 18 से घटाकर 16 किए, रिक्त स्थान हटाए। अति लघुत्तरात्मक 2 अंक और निबंधात्मक 5 अंक के होंगे।

💡 छात्रों को क्या करना होगा?

  • अब केवल रटने से पास नहीं होंगे, विषय की अवधारणा स्पष्ट करनी होगी।
  • गणित में सिर्फ अंतिम उत्तर नहीं, समाधान की प्रक्रिया समझानी होगी।
  • सामाजिक विज्ञान में तथ्यों के साथ कारण, उनके बीच संबंध और विश्लेषण पर जोर।
  • 2 और 5 अंकों के सवालों के लिए तर्क, प्रक्रिया व उदाहरणों के साथ उत्तर लिखने का अभ्यास जरूरी।

एनसीएफ-2020 के तहत तैयार मॉडल पेपर से विद्यार्थियों को फायदा

एनईपी-2020 के तहत परख वर्कशॉप में प्रदेशभर के 500 शिक्षकों से मॉडल प्रश्न-पत्र धार कराए गए। इनमें बेहतर प्रश्न-पत्रों के सवालों का चयन कर उनके आधार पर मॉडल प्रश्न-पत्र बनाए गए हैं, इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।

- कैलाश चंद्र शर्मा, सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

भास्कर एक्सपर्ट - शिवराज चौधरी, शिक्षाविद

"तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित होगी"
नए पैटर्न से विद्यार्थियों को विषय समझकर पढ़ने, सीधी घुमावदार बातों को नहीं परिस्थितियों में लागू करने का अभ्यास होगा। तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित होगी। हालांकि, गाइड या महत्वपूर्ण प्रश्नों को याद करके तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को शुरुआत में कठिनाई हो सकती है। 2 और 5 अंकों के सवालों के लिए तर्क, प्रक्रिया व उदाहरणों के साथ उत्तर लिखने का अभ्यास जरूरी होगा।

निष्कर्ष

RBSE का यह नया पैटर्न छात्रों को रट्टा मारने की प्रवृत्ति से निकालकर वास्तविक समझ की ओर ले जाएगा। जो छात्र अभी से समझ-तर्क और लिखने की प्रैक्टिस करेंगे, वही 2027 में टॉप करेंगे।


अधिक जानकारी के लिए हमारे ब्लॉगर पर क्लिक करें|


Tags: RBSE 10th Board 2027 New Pattern, Rajasthan Board MCQ 20, RBSE Model Paper 2027, 10th Board New Syllabus

Post a Comment

0 Comments