Acid Base and Salt Class 10 Notes in Hindi | अम्ल, क्षारक एवं लवण के नोट्स

Header Ads Widget

Acid Base and Salt Class 10 Notes in Hindi | अम्ल, क्षारक एवं लवण के नोट्स

अम्ल, क्षारक एवं लवण (Acid, Base and Salt) - Class 10 Science Chapter 2 Notes



दोस्तों, अगर आप RBSE / CBSE Class 10 Science के विद्यार्थी हैं, तो यह Chapter आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में हमने Acid Base and Salt Class 10 Notes in Hindi को बहुत ही आसान भाषा में समझाया है ताकि आपको परीक्षा में पूरे नंबर मिल सकें।

📌 इस पोस्ट में क्या मिलेगा?
  • अम्ल और क्षारक की परिभाषा
  • pH Scale क्या है?
  • रोजमर्रा की जिंदगी में pH का महत्व
  • महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

1. अम्ल (Acid) किसे कहते हैं?

वे पदार्थ जिनका स्वाद खट्टा होता है और जो नीले लिटमस को लाल कर देते हैं, उन्हें अम्ल कहते हैं। जैसे - नींबू में साइट्रिक अम्ल, दही में लैक्टिक अम्ल होता है।

अम्ल के गुण: अम्ल धातु से क्रिया करके हाइड्रोजन गैस बनाते हैं। इनका pH मान 7 से कम होता है।

2. क्षारक (Base) किसे कहते हैं?

वे पदार्थ जिनका स्वाद कड़वा होता है और जो लाल लिटमस को नीला कर देते हैं, उन्हें क्षारक कहते हैं। जैसे - साबुन, चूने का पानी।

क्षारक के गुण: इनका pH मान 7 से अधिक होता है। ये छूने पर साबुन जैसे चिकने लगते हैं।

Acid Base and Salt Class 10 Notes pH Scale


3. pH Scale क्या है? (सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला प्रश्न)

pH एक पैमाना है जो बताता है कि कोई पदार्थ अम्लीय है या क्षारीय।

pH मानप्रकृतिउदाहरण
0 से 6.9अम्लीयनींबू का रस (pH 2)
7उदासीनशुद्ध पानी
7.1 से 14क्षारीयसाबुन (pH 10)

4. रोजमर्रा की जिंदगी में pH का महत्व

(i) हमारे पेट में: हमारे पेट में HCl अम्ल बनता है जो pH 1.2 होता है, यह खाने को पचाता है।
(ii) दांतों में: मुंह का pH 5.5 से कम होने पर दांतों में सड़न शुरू हो जाती है।
(iii) पौधों के लिए: पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए मिट्टी का pH 6 से 7.5 होना चाहिए।

🔥 परीक्षा में पूछे जाने वाले 2 नंबर के प्रश्न:
Q1. प्लास्टर ऑफ पेरिस क्या है? इसका उपयोग लिखो।
Q2. धुलाई के सोडे और खाने के सोडे में अंतर लिखो।

नोट: अगर आपको ये नोट्स पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। RBSE Class 10 के सभी Chapter के Notes के लिए हमारी वेबसाइट rpmmeena.com को रोज विजिट करें। हैं।




Post a Comment

0 Comments