कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर - कक्षा 9 और 11 समान परीक्षा 2026-27 नया आदेश जारी - RP Meena Official
नमस्कार दोस्तों, मैं RP Meena - www.rpmeena.com से। शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बहुत बड़ा आदेश जारी किया है। यह आदेश कक्षा 9 और 11 की राज्य स्तरीय समान परीक्षा के लिए है।
इस पत्र क्रमांक: शिविरा-माध्य/मा-स/समान परीक्षा(7)/22402/2014-26/पार्ट-16 दिनांक: As in E-Sign के अनुसार सभी स्कूलों को नए निर्देशों की पालना करनी होगी।
मुख्य दिशा-निर्देश क्या हैं? (कक्षा 9 और 11 के लिए)
शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट कहा है कि गत वर्षों में आयोजित राज्य स्तरीय समान परीक्षा के सम्बन्ध में कक्षा 09 एवं 11 हेतु नील-पत्र (Blue Print) जारी करते हुए शैक्षिक उन्नयन में पुनरावृत्ति के महत्व हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के अनुवर्तन में शैक्षिक सत्र 2026-27 बाबत राज्य स्तरीय समान परीक्षा अन्तर्गत कक्षा 09 एवं 11 हेतु नील-पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया जाता है कि :-
- 1. निर्धारित पाठ्यक्रम को सम्बन्धित परीक्षा से पूर्व अव्वल समय पर पूर्ण करवाते हुए विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन हेतु सुनियोजित पुनरावृत्ति (Revision) हेतु प्रत्येक विषय की पुनरावृत्ति, मॉडल पेपर्स के माध्यम से अभ्यास तथा कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
- 2. शिक्षकों द्वारा पुनरावृत्ति की दैनिक समीक्षा की जाए और विद्यालयों में अध्ययन हेतु प्रेरक वातावरण बनाया जाए, ताकि विद्यार्थी परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
कक्षा 10 और 12 के लिए क्या आदेश है?
आदेश में लिखा है कि कक्षा 10 व 12 के लिए मा.शि. बोर्ड पैटर्न के अनुसार ही नीलपत्र (Blue Print) होंगे। उक्तानुसार प्रदत्त निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जानी है।
📥 Rajasthan Saman Pariksha 2026-27 Order PDF Download
शिक्षा निदेशालय बीकानेर का Original Order PDF नीचे लिंक से Download करें।
क्रमांक: शिविरा-माध्य/मा-स/समान परीक्षा(7)/22402/2014-26/पार्ट-16 | जारीकर्ता: सीताराम जाट IAS, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर
यह आदेश किसके लिए लागू है?
यह आदेश समस्त संभागीय संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा और सभी जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और समस्त सरकारी/निजी विद्यालयों के लिए लागू है।
FAQ
Q. कक्षा 9 और 11 की समान परीक्षा 2026-27 कब होगी?
Ans: शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंत में, पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद।
Q. क्या सिलेबस बदला है?
Ans: नहीं, निर्धारित पाठ्यक्रम को ही समय पर पूरा करवाकर Revision पर जोर दिया गया है।
Q. PDF कहाँ मिलेगा?
Ans: ऊपर दी गई लिंक से या www.rpmeena.com पर।
Source: कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर (DOC-20261002-WA0003.pdf) | Credit: RP Meena Official - www.rpmeena.com

0 Comments
if you any doubts, please let me know