E20 पेट्रोल क्या है? क्या आपकी बाइक को नुकसान होगा?
आजकल हर पेट्रोल पंप पर E20 लिखा दिख रहा है। सरकार ने पूरे भारत में 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल शुरू कर दिया है। लेकिन बाइक वालों के मन में सवाल है क्या इससे माइलेज कम होगा? इंजन खराब होगा? आइए सच जानते हैं।
E20 पेट्रोल क्या होता है?
E20 मतलब 20% एथेनॉल + 80% पेट्रोल। एथेनॉल गन्ने और मक्का से बनता है। सरकार का लक्ष्य है प्रदूषण कम करना और पेट्रोल का आयात कम करना।
E20 से बाइक पर क्या असर पड़ता है?
1. माइलेज में गिरावट (5-6% तक)
एथेनॉल में पेट्रोल से 33% कम एनर्जी होती है। इसलिए समान पेट्रोल में बाइक कम दूरी तय करती है। बहुत लोगों ने शिकायत की है कि पहले 60 का माइलेज था, अब 55 हो गया है।
2. इंजन और रबर पार्ट्स को नुकसान
एथेनॉल नमी सोखता है। इससे:
- धातु की टंकी में जंग लगना
- रबर पाइप, सील, गास्केट का फूलना या सख्त होना
- लंबे समय तक खड़ी बाइक में स्टार्टिंग समस्या
3. किसे है सबसे ज्यादा खतरा?
- 2016 से पहले की बाइक्स / BS-III बाइक: इनको सबसे ज्यादा खतरा है। ये E20 के लिए नहीं बनी हैं।
- धातु की टंकी वाली बाइक: जंग का खतरा ज्यादा।
- सरकार ने भी माना है कि पुराने वाहनों को E20 से दिक्कत हो सकती है।
तो क्या करें? बचाव के 4 उपाय
1. अपनी बाइक का मैनुअल देखें:-उसमें E20 Compatible लिखा है क्या? 2023 के बाद की ज्यादातर BS-VI बाइक्स E20 के लिए बनी हैं।
2. बाइक को ज्यादा दिन खड़ी न रखें: -रोज चलाएं तो एथेनॉल पानी नहीं बनाएगा।
3. समय पर सर्विसिंग कराएं:-फ्यूल फिल्टर और स्पार्क प्लग की जांच करवाते रहें।
4. अच्छे पेट्रोल पंप से ही पेट्रोल भरवाएं:- जहाँ भीड़ ज्यादा हो।

0 Comments
if you any doubts, please let me know