जानिए:- वन टाइम रजिस्ट्रेशन (One Time Registration,OTR)
राजस्थान के युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं अब उनको एक बार ही डिटेल/डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
राजस्थान में लगभग 35 लाख युवा जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अब बार-बार अपनी डिटेल/ डॉक्युमेंट अपलोड नहीं करने पड़ेंगे। सभी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार किया जा रहा हैं।
इसकी सत्यापन प्रक्रिया डिजी लॉकर और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इंजन के जरिए ऑटोमैटिक ही हो जाएगा। इसके लिए सूचना ओर तकनीकी विभाग ने एक पूरा खाका तैयार कर लिया है जल्दी इसको लांच करने जा रहा हैं।
कैसे होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन
वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना प्रत्येक उम्मीदवार के लिए जरूरी होगा। इसके लिए भर्ती पोर्टल पर जाकर प्रक्रिया को पूरा करना होगा। पहले जब आवेदन करते थे तो आवेदन करते समय कुछ गलतियां हो जाती थी जिससे कि आवेदक को शुल्क जमा करा कर गलती को सुधारने का अवसर दिया जाता था।
एक टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए तीन स्टेप हैं
स्टेप:-1
आधार, जनाधार, अपनी फैमिली जानकारी भरनी होगी।
स्टेप:-2 योग्यता
10/12वीं/स्नातक/स्नातकोत्तर/डिप्लोमा की डिटेल भरनी होगी।
स्टेप:-3
पूरी डिटेल भरने के बाद डाटा सही भरा हो है तो ऑटो वेरीफाई हो जाएगा। एक भी जानकारी मिलान नहीं करेगी तो वन टाइम स्टेशन सबमिट नहीं हो पाएगा।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन से लाभ:-
- भर्ती आने के बाद उम्मीदवारों को बार बार अपनी जानकारी नहीं भरनी होगी।
- भर्ती पोर्टल पर फॉर्म भरते समय सम्पूर्ण जानकारी अपने आप अपलोड हो जायेगी।
- उम्मीदवारों का चयन होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि डिजी लॉकर से अपने आप वेरीफाई हो जाएंगे।
1 Comments
good
ReplyDeleteif you any doubts, please let me know