विशेष:- विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day 2022) बचपन में खूब चलाई साईकिल, रोज आधा घंटे चलाने से लाभ।

Header Ads Widget

विशेष:- विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day 2022) बचपन में खूब चलाई साईकिल, रोज आधा घंटे चलाने से लाभ।



आज 3 जून को विश्व साइकल दिवस को मनाया जाता हैं इस दिन को विश्व साइकल दिवस दिवस मनाने का मतलब लोगों को अपनी सेहत और पर्यावरण के जागरूकता लाना है।  साइकिल चलाने से अपना सेहत ओर पर्यावरण अच्छा रहता हैं।
विश्व में पहली बार 3 जून 2018 को संयुक्त राष्ट्र संघ की सभा द्वारा इस दिन को विश्व साइकल दिवस(World Bicycle Day) मनाने की घोषणा की गईं। तब से अब तक 3 जून को ही  विश्व साइकल दिवस मनाया जा रहा हैं। 

साईकिल और बचपन की यादें:-
आप अपना बचपन याद करो जब आपने खूब साईकिल चलाई होगी। याद करो जब साईकिल चलाने से पहले आपके दिमाग में क्या क्या बाते आती थी। साइकिल चलाने से पहले सबसे पहले बहुत डर लगता था। और जब एक बार साईकिल चलाना सीख लिया मानो खुशी इतनी मिलती थी की हम खूब सिख लिया हैं ।

बचपन में साईकिल 2 तरीके से चलाई होगी :-
  1. कैंची वाली साइकिल
  2. गद्दी वाली साईकिल
1. कैंची वाली साइकिल :-
आज के जैसे इतनी छोटी साइकिल नही होती थी। परिवार में पापाजी या दादाजी की साईकिल चलाने का जब भी मोखा मिलता तो चलाते थे। वह साइकिल 48 इंच की हुआ करती थी। जो छोटी बच्चों के  कंधों के  बराबर आती थी। परंतु फिर भी उसको चलाने की कोशिश करते थे। उसको चलना बहुत कठिन होता है। उसको चलाने के लिए त्रिकोण वाले फ्रेम में  घुसकर चलाते थे। फिर पेडल मारते थे। उसको चलाने में बहुत मजा आता था।

2.गद्दी वाली साईकिल :-
जब हमारी लंबाई बढ़ जाती तो हम साइकिल की सीट के ऊपर बैठ कर चलाने की कोशिश करते थे। जब गद्दी के उपर बैठ कर चलाते थे तो बहुत ज्यादा डर लगता था। क्योंकि गद्दी के उपर बैठ कर चलाने से गिर जाने का भय रहता था। और जब गिर जाते थे तो चोट लग जाती थी। वो चोट के निशान आज भी हैं जिन्हें हम आजकल शरीर पर चोट के निशान के रूप में काम लेते हैं 
  आजकल  इस आधुनिक युग में लोगों के पास साधन अधिक होने और समय कम होने की वजह से इसके प्रति रूझान कम हो रहा हैं। हमें इसकी तरफ ध्यान देना होगा। क्योंकि साइकिल चलाने से हमें बहुत सारे फायदे हैं। 
जो निम्न प्रकार हैं:-
  • पर्यावरण को फायदा।
  • वजन नियंत्रित होता हैं।
  • तनाव या स्ट्रेस कम होता हैं।
  • फेफड़े मजबूत होते हैं।

Post a Comment

0 Comments