लोकतंत्र(Democracy) क्या है?

Header Ads Widget

लोकतंत्र(Democracy) क्या है?

लोकतंत्र (Democracy)

(एक संक्षिप्त परिचय)


लोकतंत्र (democracy) ऐसी शासन प्रणाली है जिसके अंतर्गत लोग अपनी इच्छा से निर्वाचन में आए हुई किसी भी दल को मत देकर अपना प्रतिनिधि(Candidate) चुन सकता हैं।
   
लोकतंत्र लोक+तंत्र। लोक का अर्थ है जनता तथा  तन्त का अर्थ है शासन। 
 
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अब्राहम लिंकन की परिभाषा के अनुसार लोकतंत्र जनता का जनता के द्वारा जनता के लिए शासन है। 

लोकतंत्र एक प्रकार का शासन व्यवस्था है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार होता है।

     एक अच्छे लोकतंत्र को तभी सही मान सकते हैं जिसमें सभी को समान रूप से राजनीतिक और सामाजिक न्याय के साथ- साथ आर्थिक न्याय की व्यवस्था भी हो और अन्य रूप से आप ये कह सकते हो की देश में यह व्यवस्था सभी लोगों को सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक रूप से स्वतंत्रता प्रदान करें।

समय और परिस्थिति के अनुसार लोकतंत्र को ओर अधिक जटिल कर दिया गया है लोकतंत्र की अन्दर सर्वोच्च सत्ता जनता के पास रहती है  लोगों के द्वारा सरकार बनाई जाती है और सरकार लोगों पर शासन करती है सरकार के लोग आम जनता द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं 

लोकतंत्र के प्रकार 

प्रत्यक्ष लोकतंत्र और अप्रत्यक्ष लोकतंत्र 

प्रत्यक्ष लोकतंत्र 

जनता स्वयं से जनता के लिए अपनी एक स्वतंत्र सरकार का चुनाव करती है उदारहण  स्विटरजरलेंड देश मै।

अप्रत्यक्ष लोकतंत्र 

 इसमें आम जनता द्वारा अपना कोई एक प्रतिनिधि चुना जाता है और वह प्रतिनिधि जो जनता द्वारा चुना गया है पूरी शासन व्यवस्था के लिए सरकार का चुनाव करता है।
 उदाहरण भारत देश में 

Post a Comment

0 Comments