पॉलीघर या पोलीहाउस क्या है?

Header Ads Widget

पॉलीघर या पोलीहाउस क्या है?

पॉलीघर या पोलीहाउस



यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें किसान बेमौसम की फसलें तैयार कर सकता हैं।
   पॉलीघर या पोलीहाउस जैसे नाम से ही पता चल रहा है की पॉलिथीन से बना एक कृत्रिम घर जैसा होता है इसका आकार बहुत बड़ा होता है
 
   पॉलीघर या पोलीहाउस एक छायाप्रद पॉलिथीन से बना रक्षाप्रद आवरण होता है यह अर्धव्रताकार/वर्गाकार/लम्बे आकर का हो सकता है इसमें लगे उपकरणों की सहायता से इसमें ताप, प्रकाश और आर्द्रता आदि  को कंट्रोल किया जा सकता है 
  
  इसमें किसान किसी फसल को तैयार करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है इस तकनीक को अपनाकर किसान पूरे साल भर सब्जियों, पुष्प आदि तैयार कर सकता है किसानों को पुराने समय में एक फसल उगाने के लिए एक विशेष मौसम का इंतजार करना पड़ता था परंतु आजकल यह तकनीक आने से किसानों से कभी भी कहीं भी फसल उगा सकता है।

  इस पॉलीहाउस से किसानों को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें फसलों को ज्यादा बीमारियां नहीं लगती है क्योंकि यह फसल वातावरण से कम संपर्क में रहती है जिससे फसलों में कीटनशक दवाइयां नहीं छिड़कने पड़ती है इसमें किसानों को आर्थिक भार भी नहीं पड़ता है।

पोलीहाउस की संरचना

        इस पोलीहाउस को अपनी व्यवस्था के अनुसार किसी भी प्रकार के आकार दे सकते हैं परंतु सबसे उचित आकार अर्धव्रताकार/वर्गाकार या लम्बे आकार का ही बना सकते हैं इस हाउस को बनाते समय किसानों को ऊंचे खेत का चुनाव करना पड़ता है इसके बाद खेत में आने जाने के लिए एक रास्ता होना चाहिए जिससे की सब्जियों को बेचने के लिए साधन आ जा सके। आप जिस आकार में बनाना चाहते उसी आकार में लोहे का फ्रेम खड़ा करें फिर उसके बाद उस पर पॉलिथीन को बिछा देगें। इसमें लोहे की जगह लकड़ी का जाल भी बना सकते हैं इसके ऊपर एक कांच लगा होता है जो ग्रीन हाउस गैस को निकलने से रोकता है इसकी वजह से बाहर ठंड या गर्म वातावरण हो फिर भी अंदर का तापमान पौधों के लिए अनुकूल और गर्म होता है।

पोलीहाउस में पैदा करने वाली फसलें
इसमें वो फसलें ही तैयार की जाती है जो किसानों को अधिक मुनाफा दे।
वह फसलें निम्न प्रकार है
  1. सब्जियों में गोभी करेला धनिया प्याज पालक टमाटर मिर्च आदि।
  2. विभिन्न प्रकार के फूल जैसे जरबेरा गेंदा गुलाब आदि।

Post a Comment

0 Comments