घर में लगाई जाने वाली 7 घोड़ों की तस्वीर के बारे में।

Header Ads Widget

घर में लगाई जाने वाली 7 घोड़ों की तस्वीर के बारे में।

     आज आपको बताने जा रहे हैं कि घर के अंदर लगाई जाने वाली साथ घोड़ों की तस्वीर का क्या फायदा होता है यह तस्वीर सभी का मन मोह लेती है यह तस्वीर लगभग सभी घरों में मिल जाती है इस तस्वीर को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का भाव रहता है। जिससे घर-परिवार के लोगों को तरक्की और सफलता मिलती है। कुछ लोग इस तस्वीर को शौक-शौक में लगा लेते हैं। तो कुछ किन्हीं विशेष कारणों से लगाते हैं।
इस तस्वीर को खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में घोड़े लगाम से बंधे हुए नहीं होने चाहिए। साथ ही उनका मुख प्रसन्न मुद्रा में हो और साथ ही ऊर्जावान हो। घोड़े आक्रोश या गुस्से में न दिख रहे हों। सभी 7 घोड़े अच्छे से दिखाई दे रहे हों। घोड़े तेज भागते हुए दिखाई दे रहे हों।

    7 घोड़ों की तस्वीर को लगाने के लिए पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है। यानी आप इसे घर की पूर्व दिशा वाली दीवार पर लगा सकते हैं। अपने ऑफिस/व्यापार स्थल पर केबिन के अंदर 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए परंतु इस बात का जरूर ध्यान रखें कि तस्वीर को इस तरह से लगाएं कि घोड़ें अंदर की तरफ आते हुए दिखाई दें। इस तस्वीर को दक्षिण दीवार पर भी लगा सकते हैं। घर की बैठक में इस तस्वीर को लगाना चाहिए।

    कुल मिलाकर आप इस तस्वीर को लगाने से घर का डेकोरम भी अच्छा रहता है साथ ही इस तस्वीर को देखने से घर के लोगो में पॉजीटिव ऊर्जा बनी रहती है। जिससे की घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

Post a Comment

0 Comments