RSMSSB:- पुस्तकालाध्यक्ष ग्रेड-थर्ड सीधी भर्ती 2022, पदों की संख्या 460, आवेदन चालू 26 मई से, परीक्षा संभावित माह सितम्बर

Header Ads Widget

RSMSSB:- पुस्तकालाध्यक्ष ग्रेड-थर्ड सीधी भर्ती 2022, पदों की संख्या 460, आवेदन चालू 26 मई से, परीक्षा संभावित माह सितम्बर

राजस्थान सरकार हर बार  नई-नई भर्तियां की सौगात बेरोजगारों के लिए लेकर आ रही है अबकी बार 460 पदों के लिए पुस्तकालाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) ग्रेड-थर्ड की भर्ती की जा रही है 

पुस्तकालाध्यक्ष  के 460 पदों (394 नॉन टीएसपी व 66 पद टीएसपी) के लिए आवेदन 26 मई से 24 जून तक होंगे। लाइब्रेरियन के उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा सितंबर 2022 में होने की संभावना है 

योग्य उम्मीदवार अधिक जानकारी व आवेदन के लिए rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं 

विस्तृत विज्ञापन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु:-

  • कुल पदों की संख्या 460 पदों (394 नॉन टीएसपी व 66 पद टीएसपी) 
  • आवेदन दिनांक- 26 मई से 24 जून 
  • शैक्षिक योग्यता - बैचलर डिग्री इन लाइब्रेरी साइंस (B.Lib.), लाइब्रेरी या फिर इंफॉर्मेशन साइंस, लाइब्रेरी या फिर इंफॉर्मेशन साइंस डिप्लोमा।
  • आयु सीमा- 18 से 40 (आरक्षित वर्ग को छोड़कर) 
  • आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी लिए 450 रुपए।
  • राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 350 रुपए।
  • समस्त विशेष योग्यजन और राजस्थान के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी के लिए 250 रुपए।

RPSC: कुल 9760 पदों पर निकली द्वितीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती
आवेदन प्रक्रिया 

पात्र उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट लिंक www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर recruitment पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद अभ्यर्थी को apply online पर click कर अपनी SSO ID और पासवर्ड डालना होगा। उसके बाद लाइब्रेरियन भर्ती के लिए फॉर्म भरना होगा।

  • सैलरी-  7 पे मैट्रिक्स में लेवल- 10 के अनुसार मिलेगी ।

Post a Comment

0 Comments