राजस्थान में "प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2022"

Header Ads Widget

राजस्थान में "प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2022"

प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2022 


राजस्थान में युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है जो युवा सरकारी नौकरी में जाना चाहते हैं वो युवा प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2022 के लिए आवेदन 25/03/2022 से 23/04/2022 तक कर सकते हैं उसके बाद में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 28 जून 2022 व 29 जून 2022 को लिखित परीक्षा होगी। 
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी इस भर्ती विज्ञापन के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के करीब 1012 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञप्ति से सम्बधित लिंक  

आवेदन:-
 SSO ID के माध्यम से।

आवेदन शुल्क:-
प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले आवेदक अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क/ जन सुविधा केंद्र के माध्यम से चयन बोर्ड को भेज सकते हैं ।
(1) सामान्य वर्ग व क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग के आवेदन हेतु ₹450/-
(2) राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदकों के लिए ₹350/-
(3) समस्त विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक के लिए 250/- रुपए 
(4) कार्मिक विभाग के परिपत्र क्रमांक प8(3) कार्मिक/-2/18 दिनांक 2/5/2018 के अनुसार सभी वर्गों के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक इकाई ढाई लाख रुपए से कम है उनके लिए अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क 250/- निर्धारित किए गए हैं ।

वेतनमान:- 
  • प्रयोगशाला सहायक के लिए पे मेट्रिक्स लेवल-8 
  • कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के लिए पे मेट्रिक्स लेवल-5 निर्धारित है।

 पात्रता एवं शैक्षिक योग्यता:-
  •  पद कोड(1) माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रयोगशाला सहायक व सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान,जीव विज्ञान, गणित विषयों में से कम से कम 3 विषयों के साथ सीनियर सेकेंडरी उत्तरण की हो और देवनागरी लिपि में हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान हो ।

  •  पद कोड़ 2 से 5 प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) वं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक( विज्ञान)के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो और देवनागरी लिपि हिंदी में कार्य करने का ज्ञान व राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान रखता हो।

  •  पद कोड 6 प्रयोगशाला सहायक भूगोल के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भूगोल विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो और देवनागरी लिपि हिंदी में कार्य करने का ज्ञान व राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान हो।

आयु:-
  • आवेदक 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो तथा 40 वर्ष का नहीं हुआ हो लेकिन राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार जिस भर्ती वर्ष में सीधी भर्ती में पदों के लिए कोई भर्ती नहीं हुई है और यदि कोई आवेदक उस वर्ष की भर्ती में आयु की दृष्टि से पात्र था तो उसे आयु की दृष्टि से पात्र माना जाएगा लेकिन यह छूट 3 वर्ष से अधिक नहीं नहीं दी जाएगी।
  • इस सीधी भर्ती परीक्षा में आयु सीमा में छूट निम्न प्रकार से होगी अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति /अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग /आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को जो राजस्थान के मूल निवासी हैं इस मामले में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। 


  • सामान्य वर्ग की महिला के मामले में छूट 5 वर्ष अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति /अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को जो राजस्थान की मूल निवासी हैं उनके मामले में छूट अधिकतम 10 वर्ष की थी जाएगी ।


  • इस सेवा के किसी भी पद पर अस्थाई नियुक्त व्यक्ति अगर प्रारंभिक नियुक्ति के समय आयु सीमा में थे तो उन्हें इस भर्ती में आयु सीमा में समझा जाएगा चाहे वह विभाग के समक्ष आखिरी उपस्थिति के साथ उसे पार कर चुकी हो और यदि वह उसकी प्रारंभिक नियुक्ति के समय इस प्रकार पात्र थे तो उन्हें दो अवसर दिए जाएंगे।

  • एनसीसी के कैडेट प्रशिक्षकों के मामले में अधिकतम आयु सीमा में उनके द्वारा एनसीसी में की गई सेवा की कालावधि के बराबर छूट दी जाएगी और यदि प्रमाणित आयु विहित अधिकतम आयु सीमा से 3 वर्ष से अधिक न हो तो उन्हे आयु सीमा में समझा जाएगा। राजस्थान राज्य के क्रियाकलापों के संबंध में सेवारत कर्मचारी जो अधिष्ठाता हैसियत से कार्य कर रहे हैं उनकी ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष की होगी ।


  • भूतपूर्व कैदी जो दंडित होने से पूर्व राज्य सरकार के अधीन किसी पद पर मौलिक रूप से कार्य कर चुका हो और इन नियमों के तहत नियुक्ति के योग्यता के मामले में अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं होगी ।

  • उस भूतपूर्व कैदी के मामले में जो अपनी दोषसिद्धि से पूर्व अधिकतम आयु का नहीं था और नियमों के अधीन नियुक्ति के पात्र था ऊपरी वर्णित अधिकतम आयु सीमा में उसके द्वारा मुक्त कारावास की कालावधी के बराबर की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क जमा कराने व आवेदन की समय सीमा:
ऑनलाइन आवेदन पत्र राज्य के निर्धारित ईमित्र/कियोस्क/जन सुविधा केंद्र, नेट बैंकिंग, एमटीएस, ATM कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करवाकर दिनांक 25/3/ 2022 से दिनांक 23/4/2022 को 23:59 तक बोर्ड की वेबसाइटwww.rsmssb.rajasthan.gov.inपर भरे जा सकते हैं ।

परीक्षा का माह:- 
28 जून व 29 जून 2022 को

Post a Comment

0 Comments