राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022

Header Ads Widget

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022

आवेदन दिनांक 8 फरवरी 2022 से 9 मार्च 2022तक

आयोजन:- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड(RSMSSB)

प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं वे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए 10157 पदों के लिए भर्ती निकली है जिसमें बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों के लिए भर्ती की जा रही है इसके लिए जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्य है वह अपना आवेदन 8 फरवरी 2022 से 9 मार्च 2022 तक राजस्थान कर्मचारी चयन की अधिकृत वेबसाइट :- www.rsmssb.rajasthan.gov.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

उम्मीदवारों का चयन मई के अंत में और जून के पहले सप्ताह में होने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

स्थाई होगी नौकरी

 पहले गहलोत सरकार ने संविदा के आधार पर ही कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला लिया था लेकिन विरोध प्रदर्शन होने के बाद राज्य सरकार ने इन पदों पर स्थाई भर्तियां निकालने की मांग मान ली थी। बेराजगार युवा कई महीनों से इस भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने की मांग कर रहे थे। जनवरी के पहले सप्ताह में राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती नियम की अधिसूचना जारी कर दी थी।

शैक्षिक योग्यता

(अ) वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक

कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रयूमेंटेशन एंड कंट्रोल, टेलीकम्युनिकेशन एंड इंस्स्ट्रयूमेंटेशन में मास्टर डिग्री के साथ ही कंप्यूटर साइंस, आईटी में एमएससी, एमसीए, बी लेवल, सी लेवलA

(ब) बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक

ग्रेजुएट और लेवल / PGDCA ( कम से कम एक साल का ) इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रयूमेंटेशन एंड कंट्रोल, टेलीकम्युनिकेशन एंड इंस्ट्रयूमेंटेशन में बीई/बीटेक के साथ ही कंप्यूटर साइंस, आईटी में बीएससी, बीसीए A

परीक्षा शुल्क

सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग @ अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी लिए 450 रुपए।

राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग @अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 350 रुपए।

समस्त विशेष योग्यजन और राजस्थान के अनुसूचित जाति@अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी के लिए 250 रुपए।

 

सैलरी

वरिष्ठ अनुदेशकों का लेवल 10(33800₹) व बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का लेवल 8 माना जाएगा।

हालांकि प्रोबेशन काल में सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सैलरी मिलेगी ।

 

आयु सीमा :- आवेदक 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो और 40 वर्ष का हुआ हो। 


आयु सीमा में छूट के नियम

 राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष- 5 वर्ष 
 
सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला-  5 वर्ष 
-
राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,  पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 वर्ष

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा की स्कीम और सिलेबस (प्रश्नपत्र-1)

  • ·         प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
  • ·         प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
  • ·         प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।

इन विषयों पर पूछे जाएंगे सवाल

  • ·         कला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और राजस्थान के समसामयिक मामले।
  • ·         सामान्य योग्यता में निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित होंगे।
  • ·         लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी
  • ·         डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग

·         सामान्य बौद्धिक योग्यता

·         बेसिक न्यूमरेसी नम्बर एण्ड देयर रिलेशन्स, ऑर्डर ऑफ मैग्निट्यूड इत्यादि (कक्षा- 10 स्तर) डेटा इन्टरप्रिटेशन-चार्ट्स, ग्राफ, टेबल्स, डाटा सिफिसिएन्सी, इत्यादि (कक्षा 10 स्तर)

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-2)

  • ·         प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
  • ·         प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
  • ·         प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।

·       👉👉 उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा। स्पष्टीकरण किसी प्रश्न के लिए दिए गए बहु विकल्पों में से दिया गया अशुद्ध उत्तर गलत उत्तर माना जाएगा।

 

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-1)

  • ·         प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
  • ·         प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
  • ·         प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पी होंगे।

इन विषयों पर पूछे जाएंगे सवाल

  • ·       कला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और राजस्थान के समसामयिक मामले।
  • ·         सामान्य योग्यता में निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित होंगे।
  • ·         लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबीलिटी।
  • ·         डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सोल्विंग।

·         सामान्य बौद्धिक योग्यता

  • ·         बेसिक न्यूमरेसी नम्बर एण्ड देयर रिलेशन, आर्डर ऑफ मैग्निट्यूड, इत्यादि (कक्षा- 10 स्तर )
  • ·         डाटा इन्टरप्रिटेशन-चार्ट्स, ग्राफ्स, टेबल्स डाटा सफिशियन्सी, इत्यादि (कक्षा 10 स्तर)

·         👉उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-2)

  • ·         प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
  • ·         प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
  • ·         प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पी होंगे।

नोट:-  परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। 

ऐसे करें आवेदन

rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। संबंधित भर्ती परीक्षा के सामने दिए गए एप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। 
sso.rajasthan.gov.in dh वेबसाइट खुल जाएगी। यहां पर सबसे पहले उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
-
इसके लिए दाईं ओर ऊपर की तरफ दिए गए रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद दिशा-निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एसएसओ आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। 
-
इसकी मदद से लॉगइन करें और आवेदन पत्र खोलें। अब इस आवेदन पत्र को पूरा भरें और दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ही मांगे गए प्रमाण पत्रों, हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ की स्कैन कॉपी तय प्रारूप और साइज में अपलोड करें। 
-
अंत में ऑनलाइन सब्मिट आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे प्रस्तुत करना पड़ सकता है। 

 Note:- अधिक व सही जानकारी के लिए अधिकृत वेबसाइट पर ही लॉगिन करें।


Post a Comment

0 Comments